जेएनएन, मुजफ्फरनगर। तितावी के काजीखेड़ा बस स्टैंड के निकट ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को रेफर किया है। तितावी थानाक्षेत्र के गांव गुज्जरहेड़ी निवासी मोनू पुत्र कंवरपाल अपने साथी रजत पुत्र अमन सिंह, आकाश पुत्र मुकेश, विकास पुत्र प्रवीण और प्रिस पुत्र रामकुमार निवासी रामपुरा घरौंडा जिला करनाल के साथ शुक्रवार को कार में खतौली से लौट रहे थे। शामली रोड पर काजीखेड़ा बस स्टैंड के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार पांचों लोग गंम्भीर घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां मोनू, रजत व प्रिस को मृत घोषित कर दिया। आकाश व विकास को मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक कब्जे में लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार (आज) को सभी बैंकों की शाखाएं खुलेंगी। कोविड के चलते लाकडाउन में जारी आदेश को निरस्त किया गया है। सभी बैंक प्रबंधकों को शाखाएं खोलने के आदेश दिए गए हैं। अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि पिछले दिनों कोरोना कर्फ्यू में बैंक शाखाएं बंद करने की घोषणा की गई थी। शुक्रवार को उक्त आदेश निरस्त कर दिया गया है। सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को स्पष्ट किया गया है कि अब जिले में सभी बैंकों की शाखाएं एसएलबीसी की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में चलेंगी। शनिवार को सभी बैंक शाखाओं का परिचालन सुनिश्चित किया जाए। 2.18 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण ने कहर मचा रखा है। यह संक्रमण, संक्रमित सतह, दरवाजा, वाहन को छूने, एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा लोगों को प्रभावित कर रही है। इसे मात देने के लिए लाकडाउन में बने नियमों का कड़ाई से खुद पालन करना, डबल मास्क लगाना और शारीरिक दूरी बनाने की अधिक जरूरत है। वहीं, कोविड होने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुछ भी समस्या होने पर चिकित्सक की राय भी घर बैठे जरूर लें। जिला अस्पताल में तैनात एमबीबीएस चिकित्सक डा. आरती नंदनवार का कहना है कि घर व बाहर, आपस में शारीरिक दूरी बनाए रखना, मुंह पर डबल मास्क रखना ही काफी नहीं, मास्क को एंटीसैप्टिक गर्म पानी में भिगोने, बाहर से लौटने पर सभी कपड़ों व सामान आदि को सैनिटाइज करने की अधिक जरूरत है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण में फेफड़े खराब हो जाते हैं, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसे में बुखार, सूखी खांसी, सांस में दिक्कत होने पर खुद को परिवार से अलग कर लें।